नारी सम्मान योजना क्या है जानिए पूरी जानकरी

By Neha Singh

Updated on:

Mukhyamantri Mahila Samman

हैलो दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये है एक नई योजना के बारे में जिसमें एक नई घोषणा का ऐलान किया गया है, जिसमें महिलाओं को 1000 रूपये दिए जाने की खबर मिली है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने नारी सम्मान योजना आंरभ करने की घोषणा की है। जिसका नाम है Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 इस योजना के बारे में दिल्ली की सरकार ने 4 मार्च को 2024 को बजट पेश करते हुए इस बात का ऐलान किया गया है। आज इस आर्टिकल में इस जुड़े हर जानकारी आपको बताने जा रहे है।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना क्या हैं?

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana : दिल्ली में राज्य सरकार ने महिलाओं को 1000 रूपये की वित्तीय सहायता राशि दिए जायेंगे। इस योजना का लाभ सिर्फ वही महिला उठा सकती है, जिसकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो। महिलाओं का कल्याण करने के लिए 2000 करोड़ रूपये का बजट पेश किया गया है। इस योजना के जरिये राज्य की गरीब महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये की आर्थिक सहायता मिलने जा रहा रहा है।

बता दे की दिल्ली के वित्त मंत्री आतिशी ने बजट पेश करते हुए कहा – हर घर की बहन, बेटी जब अपने ससुराल मायके आती है तब उसका भाई या पिता उनको पैसे देते है ऐसा करने के पीछे उनका उद्देश्य ये होता है उनकी बहन बेटी को अपनी आवश्कताओ के लिए किसी के सामने हाथ फ़ैलाने की मांगने की जरुरत ना पड़े। ऐसे में दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल इस योजना को शुरू करते हुए बड़े बेटे का फर्ज निभाया निभाया है। और आपको बता दे अब जल्द ही इस योजना को आरम्भ करने का डेट आने वाला है।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana कब लागू किया जायेगा

मुख्य मंत्री महिला सम्मान योजना बेशक यह योजना महिलाओं के लिए कल्याणकारी है। जिसमें महिलाएं अपनी आवश्यकताओ को पूरा कर सकती है। जिसके चलते महिलाओं को काफी फायदा मिलने जा रहा है। और अब करे की ये कमाल की योजना कब लागू होगा, आपको बता दे इसके बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन उम्मीद करते है जल्द ही इस दिल्ली सरकार लागू कर देगी। इस पर अभी कोई भी सही जानकारी तब पता चलेगी जब दिल्ली सरकार इस Mahila Samman Yojana का आरम्भ करने की डेट की घोषणा करेगी तब।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana मिलने वाली राशि कितनी होगी

यह कल्याणकारी योजना दिल्ली सरकार ने महिलाओं आर्थिक कमजोरी दूर करने के लिए उन्हें सशक्त बनाने में मदद करेगी इस योजना को इस साल ही लोक सभा चुनाव होने के बाद ही प्रारम्भ कर दिए जायेंगे। आप को बता दे महिला सम्मान योजना के तहत 1000 रूपये की आर्थिक राशि दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने दिए जाने वाले है। मतलब की पूरे साल में 12000 रूपये की राशि मिलने वाली है। यह राशि महिलाओं के सीधे बैंक अकॉउंट में डाल दिए जायेंगे।

योजना का नामदिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
किस ने लांच कीमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
राज्यदिल्ली
लाभार्थीदिल्ली की महिलाएं  
लाभ1000 रुपए प्रतिमाह  
उद्देश्यमहिला कल्याण
साल2024
आवेदन का तरीकाऑनलाइन या फिर ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू होगी

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana पात्रता क्या होनी चाहिए

  • इस योजना का लाभ वही महिलाएं उठा सकती है जो दिल्ली राज्य की मूल निवासी महिलाओं को दिया जा रहा है।
  • मुख्य मंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ सिर्फ महिलाएं ही उठा सकती है।
  • इस योजना का लाभ महिला गरीब वर्ग के लोगों को मिलने वाला है।
  • महिलाओं की उम्र 18 साल या उससे अधिक होना चाहिए।
  • महिला आवेदक का बैंक अकॉउंट आधार से लिंक होना चाहिए।
  • महिला के पास वोटर आईडी होना चाहिए।
  • आवेदन के समय महिलाओं को घोषणा पत्र भी देना होता है।
  • विधवा महिलाओं को भी लाभ दिए जा रहे है।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana किन महिलाएं अपात्रता है

  • आवेदक महिला पेंशन स्कीम ले रही है वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती है।
  • आवेदक या आवेदक महिला के परिवार में कोई सरकारी नौकरी में ना हो।
  • महिला आय कर दाता ना हो।
  • महिला दूसरे राज्य की नहीं होनी चाहिए

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Delhi के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
  • घोषणा पत्र
  • फोटो

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आपको मुख्य मंत्री महिला योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को सबसे पहले पंजीकरण के लिए महिला भरना होगा होगा साथ ही आपको घोषणा पत्र भी देना होगा की आप सरकारी नौकरी कर रहे है की नहीं। इनकम टैक्स देनी वाली न हो जो बाते हम आपको अपात्र लिस्ट में बताई है अगर वो सब है तो आप इस आवेदन को नहीं भर सकते है। और इसके अलावा मुख्य मंत्री सम्मान योजना का आवेदन फार्म कहां मिलेगा कैसे भरना है, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं दिया गया है। इस योजना की डिटेल्स को लेकर दिल्ली सर्कार द्वारा कोई भी ऑफिशल वेबसाइट जारी नहीं किया गया है।

निष्कर्ष

दिल्ली सरकार मुख्य मंत्री केजरीवाल द्वारा नई ऐलान किया गया है उसके बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। जिसका लाभ दिल्ली की महिलाओं को दिया जायेगा जिसके तहत उन्हें 1000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिसके बारे में हमारे द्वारा इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी गई है उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी साथ ही योजना से जुड़ी अन्य अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सअप ग्रुप में ज्वाइन हो सकते है |

Neha Singh

राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर नेहा सोनी साल 2022 से योजना जागरण से जुडी है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां योजना से जुडी खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो care@yojanajagran.com पे ईमेल करे

Leave a Comment