Mahtari Vandan Yojana Received Application: महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह : अब तक 62 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

By Neha Singh

Updated on:

Mahtari Vandan Yojana Received Application

Mahtari Vandan Yojana Received Application छत्तीसगढ़ में हर एक ग्राम/शहरों में अलग ही खुशी का माहौल पुरे राज्य में देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के द्वारा लागू किया गया छत्तीसगढ़ में महतारी वंदना योजना महिलाओं के मन में आनंद की लहर उमड़ रही है, सरकार की ये योजना महिलाओं को शक्तिशाली बनती है, जिस से वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है। साथ ही परिवार और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह योजना समाज में उनके अधिकार को प्राप्त करने के लिए सक्षम बनता है।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना महिलाओं में उत्साह की उमंग

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए शासन द्वारा आयोजन किये गए शिविरों में बड़ी संख्याओं में महिलाएँ आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही है। इस योजना को लेकर अब तक पुरे राज्य में 62 लाख 15 हजार 183 आवेदन किये जा चुके है। राज्य शासन ने इस योजना के लिए फॉर्म को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से स्वीकार किये जा रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य में महिला उम्मीदवारों के द्वारा 15 फरवरी को एक दिन में ही 2 लाख 41 हजार से अधिक आवेदन किया गया है। महतारी वंदन योजना का फार्म भरने की लास्ट डेट 20 फरवरी तक ही निर्धारित की गई है।

Mahtari Vandan Yojana Received Application छत्तीसगढ़ राज्य की जिला ऑफलाइन प्राप्त आवेदन

छत्तीसगढ़ राज्य की जिला में महतारी वंदना योजना के अंतर्गत अब तक अलग अलग जिलों से काफी सारे आवेदन प्राप्त किये गए है जो निम्न प्रकार से है

  1. बलरामपुर जिले में 01 लाख 86 हजार 147
  2. रायगढ़ में 2 लाख 59 हजार 328
  3. जशपुर में 1 लाख 74 हजार 200
  4. सूरजपुर में 1 लाख 78 हजार 529
  5. कोरबा में 2 लाख 20 हजार 144
  6. गरियाबंद में 1 लाख 53 हजार 388
  7. कोण्डागांव में 1 लाख 24 हजार 264
  8. जांजगीर चांपा में 2 लाख 74 हजार 268
  9. कवर्धा में 1 लाख 99 हजार 341
  10. बस्तर में 1 लाख 60 हजार 423
  11. बलौदाबाज़ार में 2 लाख 41 हजार 935
  12. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 63 हजार 73
  13. सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1 लाख 51 हजार 818
  14. खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 92 हजार 60
  15. राजनादगांव में 2 लाख 33 हजार 50
  16. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 78 हजार 493
  17. सक्ति में 1 लाख 49 हजार 60
  18. दुर्ग में 2 लाख 92 हजार 12
  19. रायपुर में 5 लाख 97 हजार 987
  20. बेमेतरा में 2 लाख 34 हजार 526
  21. बालोद में 2 लाख 32 हजार 353
  22. सरगुजा में 2 लाख 6 हजार 613
  23. मुंगेली में 2 लाख 27 हजार 724
  24. बिलासपुर में 2 लाख 91 हजार 579
  25. दंतेवाड़ा में 65 हजार 984
  26. कोरिया में 55 हजार 660
  27. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 75 हजार 252
  28. कांकेर में 1 लाख 37 हजार 875
  29. महासमुंद में 3 लाख 13 हजार 127
  30. सुकमा में 47 हजार 599
  31. नारायणपुर में 22 हजार 278
  32. बीजापुर में 26 हजार 946 आवेदन किये जा चुके है।

निष्कर्ष :

हमने उपलब्ध जानकारी के अनुसार इन आकड़ो जानकारी देने का प्रयास किया है जिसमें इस योजना के तहत अलग अलग जिलों से आवेदन किया गया है जिनमें सभी पात्र महिलाओ को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो केवल छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए लागु किया गया है | साथ ही अगर आप इस योजना से सम्बंधित अपडेट पाना चाहते है तो आप हमारे टेलिग्राम और व्हाट्सप्प ग्रुप में ज्वाइन हो सकते है जिसका लिंक हमने नीचे दिया है |

Neha Singh

राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर नेहा सोनी साल 2022 से योजना जागरण से जुडी है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां योजना से जुडी खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो care@yojanajagran.com पे ईमेल करे

Leave a Comment