कर्ज माफी योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करना न भूले : kisan Karj Mafi List

By Neha Singh

Updated on:

कर्ज माफी योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करना न भूले kisan Karj Mafi List

किसानों के द्वारा कई बार अपने फसल के लिए ऋण लेने की आवश्यकता पड़ती है जिसके कारन उन्हें अपने फसल के लिए कर्ज लेना पड़ जाता है जिसके बाद कई बार उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और कुछ किसान इस कर्ज के चक्कर में अपनी जान भी गवा देते है जिसके चलते सरकार के द्वारा किसानो के लिए काफी सारी योजनाए लागु की जाती है जिनमें से एक योजना किसान कर्ज माफी योजना भी है |

किसान कर्ज माफी योजना के तहत किसानो का कर्ज माफ किया जाता है जो अलग अलग राज्य के लिए अलग अलग लागु होती है | जिसमे किसानो के कर्ज माफी की लिस्ट जारी की जाती है जिसमे राजस्थान के द्वारा किसान कर्ज माफी योजना की लिस्ट जारी की गई है जिसके सम्बन्ध में हम इस आर्टिकल में आपको जानकारी देने वाले है |

राजस्थान kisan Karj Mafi List

राजस्थान में किसान कर्ज माफी की लिस्ट जारी की गई है इस कर्ज माफी के द्वारा छोटे व मध्यम वर्ग के किसानों के कर्ज में 200000 तक का ऋण माफ किया जाता है इनमे ऐसे किसान शामिल है जिन्होंने किसान कर्ज माफी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन या आवेदन किया था जिसके बाद इस योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट में जानकरी दी गई है जिसमें उन किसानो के नाम शामिल है जिनके ऋण को माफ़ किया गया है |

किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

किसान कर्ज माफी योजना में अपना नाम चेक करने या अपने आवेदन के सम्बन्ध में जानकारी लेने के लिए आप बताये गए सरल चरणों को फॉलो कर सकते है |

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट lwa.rajasthan.gov.in पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपको इनफार्मेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
kisan Karj Mafi List
kisan Karj Mafi List
  • इनफार्मेशन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें आपको Loan Waver Application Status पर क्लिक करना है |
kisan Karj Mafi List
kisan Karj Mafi List
  • Loan Waver Application Status पर क्लिक करते ही आपके कुछ जानकरी मांगी जाएगी जिसमें आपको आपका  7 की अंक भामाशाह परिवार आईडी/ पावती आईडी या आधार नम्बर दर्ज करके दिए गए कैप्चा को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना है |
kisan Karj Mafi List
kisan Karj Mafi List
  • जिसके बाद अपने फॉर्म के सम्बन्ध में जानकारी आप देख सकते है |

कर्ज माफी योजना आवेदन की शर्ते

अगर आप एक किसान है तथा राजस्थान में निवास करते है तो किसान कर्ज माफी योजना की कुछ आवश्यक शर्ते जरूर जान ले जिससे आगे आवेदन करते समय यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इस योजना ले अंतर्गत लाभ लेने की कुछ प्रमुख शर्तो में यह शामिल है की आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए जिसके लिए आवेदक के पास निवासी सम्बन्धी जानकारी आवश्यक है साथ ही इस योजना के तहत केवल छोटे और सीमान्त किशानो के ऋण माफ किया जायेगा, आवेदक को केवल फसल के सम्बन्ध में ही कर्ज माफी दी जाएगी साथ ही अन्य कृषि प्रयोजन जैसे कीटनाशक और कृषि उपकरण हेतु उनके कर्ज माफ नहीं किये जायेंगे |

निष्कर्ष

किसानो के द्वारा लिए गए कर्ज में सरकार के द्वारा 200000 रूपए तक की कर्ज राशि की छूट प्रदान की जा रही है जो की राजस्थान के किसानो के लिए लागु की गई है जिसके लिस्ट के सम्बन्ध में हमने इस आर्टिकल में आपको जानकरी दी है जिसे पढ़कर आप अपनी कर्ज माफी सम्बंधित फॉर्म के बारे में जानकारी ले सकते है, साथ ही राजस्थान सरकार के द्वारा लागु की गई इस कर्ज माफी योजना के बारे में अपनी राय कमेंट के माध्यम से बता सकते है तथा योजना से सम्बंधित अन्य जानकरी के अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सप्प ग्रुप में ज्वाइन हो सकते है |

Neha Singh

राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर नेहा सोनी साल 2022 से योजना जागरण से जुडी है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां योजना से जुडी खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो care@yojanajagran.com पे ईमेल करे

Leave a Comment